शहर की सफाई व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सफाई ठेका निरस्त करने की मांग की। कहा कि जिन वार्डों में ठेके पर सफाई कराई जा रही है वहां पर्याप्त कर्मचारी रखे गए हैं और न ही नियमित रूप से सफाई हो रही है। इसके चलते पार्षदों को खरी-खोटी सुननी पड़ रही है।
वार्ड के लोग पार्षद के घर पहुंच जा रहे हैं और शिकायत कर रहे हैं कि सफाई हो रही और न नियमित कचरा उठ रहा है। भाजपा पार्षद विजय राय ,पारस वर्मा, गगन आईच, गप्पू सोनकर, खेमिन राजेश यादव, कमलेश बंधे का कहना है कि सफाई ठेका के नाम पर नगर निगम की ओर से हर माह 29 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी सफाई की स्थिति बेहद खराब है। इसलिए ठेका निरस्त कर पहले की तरह ही सफाई का काम नगर निगम के माध्यम से ही कराया जाए। इससे बेवजह निगम को लाखों रुपए का नुकसान नहीं होगा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट संस्थाओं को ठेका देने की वजह से सफाई नहीं हो रही है बल्कि निगम के खजाने को साफ किया जा रहा है।
