जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद संतोष पाण्डेय ने की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की । इस दौरान जनप्रतिनिधि व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।
बैठक में सांसद पांडेय ने मनरेगा, दीन दयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन-राष्ट्रीय रुर्बन मिशन, प्रधानमंत्री सृजन विकास कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन, स्मार्ट सिटी मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना/मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना सहित विभिन्न कार्याे की समीक्षा की। सांसद पांडेय ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता दिखाने की बात अफसरों से कही। वहीं हर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले इसे लेकर भी गंभीर रहने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी सहित अफसर मौजूद रहे।
