कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दिग्विजय स्टेडियम में स्थित दुकानों के नीलामी के निर्देश दिए हैं। दिग्विजय स्टेडियम के समीप ब्लॉक सी में 15 व ब्लाक ई में 15 कुल 30 दुकानों का निर्धारित प्रीमियम तथा मासिक किराए पर आवंटन करने के लिए 14 नवम्बर दोपहर 12 बजे से टाउनहॉल सभागृह में खुली नीलामी की जाएगी।
नीलामी के संबंध में समस्त नियम एवं शर्तें तथा निर्धारित आवेदन पत्र नगर पालिका निगम कार्यालय के राजस्व शाखा से निर्धारित शुल्क 500 रुपए नगद भुगतान कर 10 सितम्बर तक प्राप्त की जा सकती है। समस्त आवश्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र 13 सितम्बर अपरान्ह 4.30 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।
