राजनांदगांव। त्योहारी सीजन लगते ही मिठाइयों का बाजार सजकर तैयार हो गया है। मिठाइयों में मिलावटी भी शुरू हो गया है। हर वर्ष होटलों में बड़ी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां खपाई जाती है। इधर, फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा होटलों से मिठाइयों की सेंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज रहा है। लेकिन लैब से रिपोर्ट कब तक आएगी इसकी कोई गारंटी नहीं है। सैंपल की रिपोर्ट आते तक जनता मिठाइ को खा चुके होते हैं। रक्षा बंधन पर्व के पांच दिन पहले खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग को सैंपल लेने की याद आई। विभाग ने होटलों में दबिश देकर मिठाइयों की सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज रहे हैं। समय पर रिपोर्ट नहीं आने के कारण मिठाइयां मानक स्तर का है या नहीं इसका पता लोगों को नहीं चल पाता है। विभाग ने तीन दिन के भीतर 16 से अधिक होटलों से मिठाइयों का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर लैब भेज दिया है।
चलित लैब का अता-पता नहीं खाद्य सुरक्षा व औषधी प्रशासन विभाग तीन वर्ष पहले चलित लैब प्रयोग शाला की शुरुआत की गई थी। चलित लैब वाहन से तत्काल मिठाइयों की जांच की जाती थी। मिठाइयां अमानक पाए जाने पर संबंधित होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाती थी। लेकिन एक वर्ष से चलित लैब का भी कोई अता-पता नहीं है। जिसके चलते खाद्य सुरक्षा व औषधी प्रशासन विभाग के अफसरों को मिठाइयों का सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर भेजना पड़ रहा है। रायपुर से रिपोर्ट आने तक हजारों किलो मिठाइयां खप जाती है। लैब से जांच रिपोर्ट आने में करीब पखवाड़े भर का समय लगता है।
ठंडे बस्ते में चला जाता है मामला खाद्य सुरक्षा व औषधी प्रशासन विभाग के अधिकारी होटलों में दबिश देकर दूध, मावा से बनने वाले खाद्य समाग्रियों का नमूना ले रहे हैं। अफसरों द्वारा लगातार होटलों में दबिश देकर के बाद होटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। अफसरों की अलग-अलग टीम होटलों में पहुंचकर सैंपल ले रही है। वर्तमान में अधिकारी जिस किसी दुकान की जांच करते हैं, वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए रायपुर स्थित लैब भेजते हैं। लैब से खाद्य सामग्री की रिपोर्ट आने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है। ज्यादातर मामले ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।
मिलावट रोकने के लिए सख्त है विभाग खाद्य समाग्री में मिलावट को रोकन विभाग सख्त है। होटलों से मिठाइयों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल को जांच के लिए रायपुर भेजा जाएगा। जांच में अमानक स्तर की मिठाइयां पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
