राजनांदगांव। रानीसागर सरोवर की बाउंड्रीवाल पर इन दिनों चोरों की नजर है। चारों तरफ बाउंड्रीवाल में लगी लोहे ही रेलिंग को ही चुरा कर ले जाए जा रहे हैं। इसकी भनक नगर निगम के अफसरों को भी नहीं लग रही। चोरों ने रातो-रात लोहे की रेलिंग को पार कर दिए। वहीं धीरे-धीरे बाउंड्रीवाल को भी गिरा रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है। इस पर नगर निगम आज तक कोई कार्रवाई नही कि है।
ऐतिहासिक रानीसागर के चारों ओर बाउंड्रीवाल का निर्माण कर उसमें लोहे के ग्रिल लगाए गए थे। ताकि ताकि उसकी सुंदरता बनी रही। परंतु चारदीवारी में लगी लोहे की ग्रिल पर चोरों की नजर पड गई देखते देखते चोरों ने कई ग्रिल को उखाड़ लिया। हैरत की बात तो यह है कि लगभग हर दिन चोर ग्रिल उखाड़कर ले भाग रहे है लेकिन इस संदर्भ में न तो स्थानीय लोगो की सजगता दिखाई पड़ रही है और न ही स्थानीय पुलिस की नजर ऐसी घटनाओं पर नही जाती। जब की हर दिन कई लोग मार्निग वाक करने तथा बच्चे खेलने कूदने आते है। सच है कि लोगों की नजर टूटी दीवार और दीवार से गायब ग्रिल पर भी नजर पड़ती होगी लेकिन, किसी ने इस मामले में स्थानीय शिकायत करने की अपनी जिम्मेदारी नही समझी। अगर सही समय पर निगम की टीम इस ओर ध्यान देते तो बाकी लोहे के ग्रिल को चोरी होने से बचाया जा सकता था।
नए सिरे से दीवार बनाई जाएंगी।
इस ओर ध्यान दिया गया परंतु दीवार गिरा कर कई लोग लोहे की ग्रिल को चोरी कर लिए है। अब नए सिरे से दीवार को बनाया जाएगा।
