गातापार इलाके में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 15-16 अगस्त की दरमियानी रात की है। पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय नाबालिग रात करीब 1 बजे अपने घर से निकली थी,वह अपने कथित प्रेमी से मिलने गई थी।
जहां से रात 3 बजे अकेली वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक में तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले नाबालिग से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन जब बालिका उन्हें देखकर भागने लगी तो तीनों बदमाश उसे जबरदस्ती उठाकर नहर के पास जंगल में ले गए। जहां तीनों आरोपियों ने नाबालिग से बारी-बारी से गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर आरोपी भाग निकले। सुबह करीब 4.30 बजे घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के बाद गातापार पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी। मोबाइल लोकेशन और दूसरी जानकारी के बाद पुलिस ने कामेश्वर वर्मा (25), राजेश वर्मा (27) और कौशल पटेल (23) को गिरफ्तार किया। तीनों ही आरोपी डूमरडीह गांव के रहने वाले है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
