ब्लॉक शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित कर समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी थे। अध्यक्षता विधायक भुनेश्वर बघेल ने की।
विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, जिला महामंत्री संध्या देशपांडे व पंकज बांधव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शोभाराम बघेल, जिला कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहू, मंचासीन रहे। इस अवसर पर कोठारी ने कहा कि निश्चय ही आप सभी पदाधिकारियों को जो जवाबदारी संगठन द्वारा सौंपी गई है उसका आप पूर्ण रुप से निर्वहन करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन तक करेंगे।
साथ ही संगठन को मजबूत करने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास करते रहेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास मेरे द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी सुझाव कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के होंगे उस पर अमल करने का पूर्ण प्रयास मेरे द्वारा किया जाएगा। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के हितों के लिए मैं सदैव उनके बीच उपस्थित रहूंगा।
तिरंगा गमछा पहनाकर किया सम्मान
समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के साथ-साथ तिरंगा गमछा पहनाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गोमास्ता और आभार महामंत्री निजार जीवा ने किया। सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, संध्या देशपांडे, शोभाराम बघेल, पंकज बांधव, मोतीलाल साहू, पूर्व नप अध्यक्ष धीरज मेश्राम, प्रदीप शर्मा, नलिनी मेश्राम किरण देउडकर, शिशुपाल भारती, अनिल मेश्राम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में रिमी भाटिया, प्रमोद टैंभूर्णीकर, रामजी तराने, शिव निषाद, बलदेव यादव, हरीश भंडारी, प्रमोद ठाकुर, वीरेंद्र पाल, दशरथ सोनी, एडविन हैदर, अजय सहारे, धन्नालाल गणवीर, अनिमेष सिंह, मंगलीन बाई, किरण मेश्राम, मधु श्रीवास्तव, ममता शिंदे, ललिता साखरे, आमना बेगम, त्रिवेणी साहू, सुरेखा साखरे, राजू सेन, अश्वनी फुले, दिलीप नशीने, गरीबदास गढपायले, लखन पाटकर, सूरज साहू, संजय रामटेके, वसीम खान, प्रकाश महानदी, गणेश मुदलियार, ऋषि शर्मा, संजय फुले, अभिषेक वैष्णव, रजत देशपांडे अादि मौजूद रहे।
