जिला बीजापुर ग्राम पेद्दारोलर व टेकलगुड़ेम के बीच हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में वीरता का परिचय देते हुए तीन अप्रैल 2021 को शहीद हुए जगत राम कंवर को स्वतंत्रता दिवस पर उनके गृहग्राम के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आलीखूंठा में शाला परिवार व पुलिस विभाग ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
छतीसगढ़ में नक्सलियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीर शहीद जगत राम कंवर ने अपने वीरता तथा शौर्य का परिचय दिया था। इस दौरान शहीद जवान भगत राम के पत्नी कुमारी बाई कंवर तथा उनकी माता सुराज बाई, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक होमचंद साहू, सहायक शिक्षक दीपक साहू, कृष्ण राव डेकोटे, अखिलेश सिन्हा एवं ग्राम के प्रमुख भोलाराम कंवर, उपसरपंच राजेश साहू, बिसौहा राम साहू, चंद्रभान सिन्हा, भुवन लाल जोशी, ननकी बाई कंवर, श्यामसाय गंधर्व व नागरिक उपस्थित थे।
