विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर जिला फोटोग्राफिक सोसायटी एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को चौपाटी एवं रानीसागर परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक त्रिस्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता के संबंध में महापौर हेमा देशमुख ने बताया कि आज के इस इलेक्ट्रानिक युग में कैमरे के अलावा डिजिटल मोबाइल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के फोटो खींचे जाते हैं।
जिसे यादगार बनाने जिला फोटोग्राफी सोसायटी की पहल पर पहली बार विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि संस्कारधानी के कलाकारों की कलाकृति को उभारने फोटोग्राफी दिवस के शुभ अवसर पर यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रहीं है। इसमें विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। निगम आयुक्त डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता तीन वर्ग में आयोजित की जा रही है।
