ग्राम जोंधरा में 17 अगस्त की शाम को 25 वर्षीय तुषार मेश्राम ने गांव के ही 45 वर्षीय राकेश मेश्राम पर जान से मारने की नीयत से हमला कर नाली पर पटक कर गला दबा दिया और मारपीट की। बताया गया कि तुषार पिता मनोज मेश्राम युवतियों से छेड़खानी करता था, जिसकी शिकायत पर राकेश ने उसे समझाइस देते हुए पुन: इस तरह की गलती न करने कहा था।
तभी से ही तुषार बदला लेने की फिराक में था। मंगलवार को जब राकेश शाम 6.30 को अपने घर टहल कर वापस आ रहा था तभी आरोपी तुषार अपने चाचा राजकुमार के यहां बैठकर बदला लेने की नीयत से इंतजार करते रहा और जब राकेश उस घर के सामने से जैसे ही गुजरा वैसे ही आरोपी ने राकेश को नाली में पटक दिया और मारपीट करते हुए जान से मारकर की बात कहता रहा। पीड़ित राकेश के गले, कान, नाक और सीने में चोट आई है। राकेश की मां, उनकी पुत्री और कुछ महिलाओं ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने आरक्षी केन्द्र डोंगरगांव में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जहां थाना प्रभारी ने पीडित का तुरंत ही डॉक्टरी मुलायजा करवाया एवं उसके बयान के आधार पर आरोपी तुषार मेश्राम के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया।
