जिला केंद्रीय बैंक राजनांदगांव का चेयरमैन बनने के बाद नवाज खान के पहली बार नगर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। सांस्कृतिक भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवाज ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर सीधा निशाना साधा। नवाज ने बिना नाम लिए कहा कि खुद को सत्ता के केंद्र में रखा ही, साथ ही अपने बेटे को सांसद बनाया और तो और अपने रिश्तेदारों को सहकारी बैंक और जनपद, जिला पंचायत के पदों पर बिठाया। कार्यक्रम में साफ तौर पर कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी भी सामने आ गई। कार्यक्रम से ग्रामीण अध्यक्ष यशोदा वर्मा, नीलांबर वर्मा, शहर अध्यक्ष भीखम चंद छाजेड़, सुनील पांडेय, नीलेन्द्र शर्मा, मनराखन देवांगन जैसे बड़े लोग नदारद रहे।
जिला पंचायत चुनाव में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के हाथों में पराजित दशमत जंघेल की तुलना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई से करते हुए नवाज ने कहा कि जिस जगह लोग मुंह खोलने से डरते हैं, वहां दशमत जंघेल खूब लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन सभी वादों को निभाया, जिसे लेकर रमन सिंह ने लोगों को छलने का काम किया और धोखे में रखा। मंच पर जनपद उपाध्यक्ष मुरली वर्मा, हर्षिता बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष मीरा चोपड़ा, बीबीसी ग्रुप के उत्तम सिंह, दशमत जंघेल, रज्जाक खान, मिहिर झा, ओमप्रकाश झा, जफ़रउल्ला खान, आकाशदीप सिंह, अनुराग तुरे, समीर कुरैशी, शिव शरण सिंह, मोहित भांडेकर, शैलेन्द्र वर्मा, सुबोध पांडेय, नासिर मेमन, नसीमा मेमन मौजूद थे।
