शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रोशनी सिन्हा ने कहा कि विगत दिनों मानसून सत्र में छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सदस्य और महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम व सांसद छाया वर्मा के साथ संसद भवन में मार्शलों के द्वारा धक्का-मुक्की की गई, जिससे फूलो देवी नेताम के हाथ में चोट आई थी।
इसे लेकर महिला सांसदों ने अपना पक्ष जनता की अदालत में रखा कि केंद्र में बैठी मोदी की सरकार के द्वारा बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है वह सिर्फ नारा तक ही सीमित है। उधर मार्शलों के द्वारा महिला सांसदों को मारपीट जैसे घृणित कार्यों का किसी भी प्रकार से विरोध नहीं करना सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। रायपुर के भाजपा सांसद सुनील सोनी अपना बयान वापस ले और लिखित माफी मांगे।
