विभिन्न मुद्दों को लेकर सर्व आदिवासी समाज एवं छग अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के सदस्यों ने प्रभारी मंत्री अमरजीत सिंह भगत से मुलाकात की। आदिवासी समाज एवं कर्मचारी संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सिलसिलेवार मंत्री को समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया। कर्मचारी संगठन ने प्रमुख रूप से भारत रत्न डॉ. अटल बिहारी बाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में एसोशिएट प्रोफेसर के लिए गत दिनों निकाले गए विज्ञापन में 5 पद अनुसूचित जनजाति, 2 पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। परंतु वाक इन इंटरव्यू लिया गया उसमें 1 पद माइक्रोबायलॉजी जो कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए था। परंतु सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर संविदा नियुक्ति दी गई। जो अनुच्छेद का खुलेआम उल्लंघन किया गया है। षड़यंत्र पूर्वक सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को संविदा के पद पर नियुक्ति दिया गया है।
इसके साथ ही इसकी शिकायत मंत्री से की गई। संगठन ने तत्काल अपात्र घोषित किए जाने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों के उपर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल बर्खास्तगी करने की मांग की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के कार्यालय के लिए भवन या भूमि की मांग, सहित अन्य मांगों पर बातें रखी गई। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष जसवंत गॉवडे, कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष लेखराम मात्रा, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक सीएल चंद्रवंशी, विष्णुदेव ठाकुर, महासचिव मुकेश ठाकुर, संजय कुमार शोरी, आनंदीराम रावटे, पुरन्दर उइके, रोम सिंह मण्डलोई, लालदेव तारम, ईश्वरलाल चंद्रवंशी, उदेराम नेताम, सुदेश टीकम सहित समाज एवं कर्मचारी संगठन के लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।
