विधायक देवव्रत सिंह ने रविवार को गंडई क्षेत्र के दौरा किया। इस दौरान विधायक ने ग्राम कोदवा में सीसी रोड के लिए राशि तीन लाख रुपए, आदिवासी मंगल भवन एवं समूह भवन के लिए सात लाख रुपए, ग्राम पंचायत कटंगी में सीसी रोड 200 मीटर सात लाख रुपए, नाली निर्माण 200 मीटर दो लाख रुपए, ग्राम पंचायत कटंगी के कबीर कुटी के सामने कांक्रीटकरण दो लाख रुपए, वार्ड दो में मंच निर्माण दो लाख रुपए, गांव के बाजा पार्टी को प्रोत्साहन राशि 5000 रुपए, मानस मंडली को वाद्य यंत्र लेने के लिए 5000 रुपए, ग्राम पंचायत मुंडाटोला में सीसी रोड तीन लाख रुपए, मंच निर्माण दो लाख रुपए, मंगल भवन राशि पांच लाख रुपए, आदिवासी चबूतरा निर्माण दो लाख रुपए, बस्ती में नया ट्रांसफार्मर की घोषणा
ग्राम पंचायत ख़ौडा में सीसी रोड के लिए तीन लाख रुपए एवं उपसरपंच गली में सीसी रोड निर्माण के लिए तीन लाख रुपए, आदिवासी मंगल भवन के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, रिखीराम पटेल, भूषण मणि झा उपस्थित रहे।
