शिक्षा के अधिकार के तहत डीपीआई में 13 अगस्त को लॉटरी निकाली गई। जिले से 2 हजार 204 बच्चों को आरक्षित सीटों का आवंटन हुआ। जिले में इस बार निजी स्कूलों की ओर से साढ़े 4 हजार सीटें आरक्षित की गई हैं। आरटीई पोर्टल में 3 हजार 659 आवेदन आए थे।
आवेदनों के साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन के बाद डीपीआई की ओर से लॉटरी निकाली गई। पहले चरण में 2 हजार 204 बच्चों का चयन हुआ। इन्हें सीटें आवंटित कर दी गई है। 528 आवेदन पेंडिंग में हैं। इस संबंध में डीईओ एचआर सोम ने बताया कि चयनित बच्चों का जल्द निजी स्कूलों में एडमिशन कराया जाएगा।
