स्वतंत्रता दिवस पर जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सुबह 7 बजे दिग्विजय स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे। मंत्री के साथ महापौर हेमा देशमुख, कांग्रेस नेता सुरेश देशमुख भी मौजूद थे। स्टेडियम प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंग, छत्तीसगढ़ हाॅकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, स्टेट क्रिकेट संघ पदाधिकारी अजय पांडे, फुटबाल संघ के वीरू चौहान, जिला क्रिकेट संघ के सचिव योगेश बागडी, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन, सहसचिव विनोद जैन एवं खिलाड़ियों ने स्वागत किया। जिलाधीश तारण सिन्हा के नेतृत्व में चल रहे कार्यों को उत्साहजनक बताया। मंत्री एवं महापौर ने मैदान को ख्याति स्वरूप बनाने का आश्वासन दिया है। जल्द यहां स्पर्धा होगी।
