पुलिस चौकी चिचोला क्षेत्र में रानीतालाब सड़क बंजारी के मध्य नेशनल हाईवे 6 कठुआ पुल मोड़ के पास बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में रविवार की दोपहर मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 3.30 बजे बाइक क्रमांक सीजी 04 एमसी 0570 में सवार युवक महाराष्ट्र की ओर से रायपुर की तरफ जा रहा था, तभी रानीतालाब कठुआ पुल मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार देवचंद निर्मलकर पिता मन्नूलाल निर्मलकर उम्र 40 वर्ष निवासी चंगोराभाठा रायपुर जो विद्युत कर्मचारी बताया जा रहा है, सड़क किनारे गिर गया। जिसे राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दिया। जिसके बाद घायल अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच पश्चात देवचंद को मृत घोषित कर दिया।
