छत्तीसगढ़ में राहत भरी खबर है। 15 अगस्त को प्रदेश में इस सप्ताह के सबसे कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 49 कोविड मरीज मिले। प्रदेश में लगभग 17 हजार 530 सैंपलों की जांच हुई थी। अब इस वजह से प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट भी घट गई है। नए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 0.2% नई कोरोना पॉजिटिविटी दर है। 114 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। कांकेर में एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
पिछले 7 दिनों में नए मरीज और पॉजिटिविटी दर की स्थिति
- 9 अगस्त को प्रदेश में पाॅजिटिविटी दर 0.3 प्रतिशत रही। 27 हजार 929 सैंपलों की जांच में से 90 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
- 10 अगस्त को पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत रही। 42 हजार 34 सैंपलों की जांच में से 112 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
- 11 अगस्त को पॉजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत रही। 42 हजार 763 सैंपलों की जांच में से 83 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए ।
- 12 अगस्त को पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत रही। 41 हजार 946 सैंपलों की जांच में से 98 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
- 13 अगस्त को पॉजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत रही। 40 हजार 98 सैंपलों की जांच में से 77 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए ।
- 14 अगस्त पॉजिटिविटी दर 0.2 प्रतिशत रही। 36 हजार 234 सैंपलों की जांच में से 83 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।
- 15 अगस्त को 0.2 पॉजिटिविटी दर के साथ 49 मरीज मिले। लगभग 17 हजार सैंपलों की जांच की गई है।
प्रदेश के प्रमुख जिलों में कोरोना का हाल
इस वक्त राज्य में 1295 एक्टिव मरीज हैं। 15 अगस्त को हुई 1 मौत सहित अब तक राज्य में 13 हजार 547 कोविड संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कवर्धा समेत कुल 12 जिलों में एक भी कोविड मरीज नहीं मिला।
- पिछले 24 घंटे में रायपुर में 3 मरीज मिले, यहां एक्टिव मरीज 55 हैं
- धमतरी में 1 मरीज मिला, यहां एक्टिव केस 36 हैं।
- बिलासपुर में 5 मरीज मिले, यहां एक्टिव केस 64 हैं।
- रायगढ़ में 4 मरीज मिले, एक्टिव केस 77 हैं।
- कांकेर में 5 मरीज मिले, यहां एक्टिव केस 105 हैं।
- बस्तर में सबसे ज्यादा 11 मरीज मिले। एक्टिव केस 162 हैं।
