छत्तीसगढ़ में आजादी की 75वीं वर्षगाठ पूरे धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मंत्रियों और संसदीय सचिवों ने ध्वजारोहण किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी की हैं। जिसमें प्रदेश में 4 नए जिले बनाने की घोषणा सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास और रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में झंडा फहराया है। वहीं सीएम ने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों को भी नमन किया है।
मुख्यमंत्री के अलावा संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने रायगढ़, वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुंद, मंत्री टीएस सिंहदेव ने कवर्धा, मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर और मंत्री रुद्र कुमार ने मुंगेली जिले में ध्वजारोहण किया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कोरिया जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। चलिए हम आपको कुछ तस्वीरों के माध्यम से प्रदेश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की झलकियां दिखाते हैं।

सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण करने के बाद चार नए जिले मोहला-मानपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने की घोषण की है।

मंत्री मो.अकबर ने दुर्ग में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया है।

कोरिया में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।

मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बिलासपुर जिला मुख्यालय में झंडा वंदन किया है।

संसदीय एवं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रायगढ़ में ध्वजारोहण किया है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कवर्धा में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया है।

राजनांदगांव में मंत्री अमरजीत भगत ने झंडा फहराया है।

मंत्री कवासी लखमा ने जगदलपुर में झंडा वंदन किया।

कोरबा में मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

संसदीय सचिव डॉ.रश्मि आशीष सिंह ने बालोद में आयोजित समारोह में झंडा वंदन किया।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बेमेतरा में तिरंगा फहराया।
वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मण्डावी ने कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सरगुजा और मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने मुंगेली में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। मंत्रीयों के अलावा संसदीय सचिवों ने भी अलग-अलग जिलों में झंडा फहराया है।
