पानाबरस राज विकास संस्था की ओर से बेहतरीन पहल करते हुए वनांचल के युवा करेंगे स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाया गया। 9 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें 106 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। क्षेत्र में जन सामान्य एवं युवाओं के साथ यह पहला रक्तदान शिविर था।
शिविर में मदद करने के लिए शासकीय अस्पताल राजनादगांव ब्लड बैंक की टीम आई थी। पानाबरस राज विकास संस्था के संयोजक देवानंद स्वर्णकुमार कौशिक ने बताया कि वनांचल के युवा कोविडकाल में लोगों को जागरूक करने में जुटे थे। समाजसेवी गोिवंद धुर्वे ने बताया कि 20 दिनों से लगातार रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक किया गया। औंधी से लेकर सीतागांव, कहगांव, कुम्हारी, घोटिया, फुलकोडो, खड़गांव क्षेत्र के युवाओं ने रक्तदान कर रचनात्मक रूप से क्षेत्र के विकास में अपना भागीदारी निभाई। संयोजक देवानंद कौशिक ने बताया कि शिविर में 170 युवक युवतियों का पंजीयन किया गया किन्तु तकनीकी कारणों से कई युवक-युवतियों में रक्ताल्पता, उच्च-निम्न रक्तचाप के कारण रक्तदान नहीं कराया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, सीईओ डीडी मंडले, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, खंड चिकित्सा अधिकारी गोविंद कौशिक एवं चन्दन सिंह राजपूत सहयोग मिला।
