जिले के बॉर्डर से लगे बिरसा इलाके में राशन लेने पहुंचे नक्सली को बालाघाट पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार शाम की है। बालाघाट पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मंगलवार शाम कुछ नक्सली राशन सामग्री लेने जरासी गांव पहुंचे थे। इसकी सूचना पुलिस को लग गई। जिसके बाद फोर्स ने गावं में दबिश दी। जवानों को देखकर नक्सली भागने लगे, लेकिन 3 लाख रुपए का इनामी नक्सली संदीप भागने में कामयाब नहीं हो सका। फोर्स ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि संदीप खटियामोचा नक्सल दलम का सदस्य है। जिससे पूछताछ में कई अहम जानकारी फोर्स को मिल सकती है।
