ग्राम पंचायत मोतीपुर (रामाटोला) के प्रधान राजकुमार साहू ने अपने शरीर में पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लिया। चिचोला पुलिस चौकी के लालबहादुर नगर आईटीआई रोड पर राजकुमार साहू ने गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आत्महत्या किया। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे राजकुमार अपने मोपेड से एलबी नगर गए थे।
रोजाना की तरह परिचितों से मुलाकात किया। जहां पर उन्होंने आत्महत्या की, मौके पर मोपेड क्रमांक सीजी 08 एक्यू 5633 खड़ी हुई मिली। आत्महत्या करने से पहले घड़ी, माला, चश्मा को निकालकर मोपेड की डिक्की में रख दिया और अपने शरीर में पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। राजकुमार को आग में जलता देख मौके पर कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरे शरीर में फैल चुका था और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रधान राजकुमार साहू ने किस वजह से आत्महत्या की यह जांच का विषय बन गया है। फिर भी प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि पारिवारिक कारणों से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया है। मामले की जांच जारी है।
