गैंदाटोला के घुपसाल में 88 लाख रुपए के 1760 किलो गांजा भरा ट्रक लावारिस हालात में मिला था। पुलिस ट्रक के मालिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं चालक और परिचालक की पतासाजी की जा रही है। ट्रक क्रमांक एचआर 55 एए 3680 घुपसाल में कीचड़ में फंसा हुआ था।
जिसे छोड़कर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो टीम ने ट्रक की जांच की। जिसमें ऊपर नमक की बोरियां और नीचे गांजा रखा होना पाया गया। ट्रक से बरामद गांजा 1760 किलो थी, जिसकी कीमत 88 रुपए आंकी गई। ट्रक के रजिस्ट्रेशन के आधार पुलिस को उसके मालिक सतपाल सिंह की जानकारी मिली। सतपाल दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। एएसपी सुरेशा चौबे ने बताया कि चालक व परिचालक के गिरफ्तार होने के बाद मामले का खुलासा होगा।
