राजनांदगांव:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कांग्रेसी विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया गया कुछ दिन पूर्व बृहस्पति सिंह ने यह बयान दिया था कि आदिवासी अंगूठा छाप इस बयान को लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है जिस पर आभविप ने भी विरोध दर्ज करते हुए राजनांदगांव के मानव मंदिर चौक में विधायक बृहस्पति सिंह का पुतला दहन किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री श्री चिंटू सोनकर ने कहा कि बृहस्पति सिंह का यह बयान बहुत ही निंदनीय है और हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं यह बयान से यह तो स्पष्ट होता है की यह मानसिकता केवल बृहस्पति सिंह का ही नहीं अपितु पूरे कांग्रेसियों का है और हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जो पूरे देश भर में आदिवासी राज्य के मुख्यमंत्री और आदिवासी हितैषी होने का जो ढिंढोरा पीटते हैं किंतु जब उनके ही राज्य के उनके ही विधायक द्वारा इस प्रकार जनजाति समाज पर जो अभद्र टिप्पणी किया जाता है तब मुख्यमंत्री के कान में जुहू तक नही रेंगता है और मुख्यमंत्री जी चुप्पी साधे हुए हैं उस पर किसी भी प्रकार का अपना बयान जारी नहीं करते इससे यह साफ स्पष्ट होता है की मुख्यमंत्री जी की क्या मानसिकता एवं जनजाति समाज के प्रति उनकी क्या संवेदना रखते है साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह मांग किया कि विधायक बृहस्पति सिंह आदिवासी समाज से माफी मांगे और उनकी विधायक की पद से उन्हें हटाया जाए।

प्रदर्शन मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नम्रता वर्मा नगर सहमंत्री आशीष सोरी, चंन्दना श्रीवास्तव, तन्नु ढबाले, हरिश साहू, रितेश सोनकर, मितलेश सोनकर, अजय गिरपूंजे, रिंकु साहू, त्रिवेन्द्र हिरवानी, आरसु सारथी, निषांत शर्मा, तुसार सोरी, निखिल यादव, रितुराज सोरी, लक्ष्य साहू, खुमेश्वर वर्मा, डोमेन्द्र साहू, पवन साहू, वैभव देवांगन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे .
