महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रेडी टू ईट के फूड पैकेट गुणवत्ताहीन बांटे जा रहे हैं ।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने बताया कि रेडी टू ईट में गेहूं का आटा और शक्कर के अलावा कुछ भी नहीं मिलाया जा रहा है। जबकि नियमानुसार फल्लीदाना ,चना, सोयाबीन, रागी,तेल आदि की मात्रा नहीं मिलाई जा रही है। जिसके कारण बच्चों में कुपोषण महिलाओं में खून की कमी एनीमिया इत्यादि हो रहा है। परंतु इस ओर विभाग लापरवाह है उदासीन है। वजन त्यौहार के नाम से सिर्फ ढकोसला किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देकर 07 दिवस के भीतर कार्यवाही करने के लिए मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आम आदमी पार्टी द्वारा पोल खोल अभियान चलाया जाएगा।
