राजनांदगांव। बालक प्राथमिक शाला गंजपारा में बच्चों के प्रवेश के संबंध में प्राप्त करें निर्देशों एवं मौलिक व्यवस्था के अभाव को लेकर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कलेक्टर से मिलकर अपनी मांगों को पूर्व भी रखा गया था, लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर बुधवार को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान रमेश वर्मा, मनोज हरिहार, आराम सोनकर, तिलक साहू, दीनदयाल साहू, नारायण झा, घनश्याम दास साहू, प्रेम लाल यादव, चंदन राजपूत, उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में शाला विकास समिति एवं प्रबंधन के लोग मौजूद थे।
बताया गया कि बालक प्राथमिक शाला वार्ड नंबर छ गंजपारा शाला प्रबंधन विकास समिति की मांग है कि सत्र 2018 में शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा को अंग्रेजी माध्यम साला घोषित करके दो अंग्रेजी योग्यताधारी शिक्षकों को संलग्न कर कक्षा पहली में प्रवेश प्रारंभ कर अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन शुरू किया गया। 2018 से एक से प्रारंभ यह शाला आज कक्षा चौथी तक उन्नायन हो गई है, जिसमें कुल 164 बच्चे अध्ययनरत है परंतु आज पर्यंत तक अन्य शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई ना पर्याप्त फर्नीचर है, ना ही पर्याप्त कमरे हैं और ना ही पर्याप्त संख्या में, वर्तमान सत्र 2021-22 में इस साला में प्रत्येक कक्षा में 40 से अधिक बच्चों को प्रवेश देने के उपरांत विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्रीन फील्ड स्कूल के 63 बच्चों को वर्षों से शिक्षकों एवं अव्यवस्थाओं से जूझ रही शाला में अतिरिक्त प्रवेश देने पर विकास समिति अपना विरोध प्रस्तुत किया जिसके पश्चात संस्था प्रमुख ने प्रवेश प्रक्रिया को लंबित रखकर इस संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी दोनों को ही पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया जिसका आज पर्यंत तक कोई जवाब नहीं दिया गया, गंजपारा स्कूल में प्रवेश आज तक बच्चों के लिए समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की बजाय विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने ही टीएल बैठक में यह जानकारी दे दी गई कि प्रवेश दिया जा चुका है ,जबकि प्रवेश अभी लंबित है मार्गदर्शन एवं लिखित निर्देश देने की वजह संस्था प्रमुख पर मौखिक दबाव बनाया जा रहा है विकास संघ शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 63 बच्चों के प्रवेश के लिए जाते हैं उनके प्रवेश के निर्देश संस्था प्रमुख को लगातार प्राप्त हो रही है।
