राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा छग के साथ भेदभाव नीति व किसानी के समय छग को पर्याप्त खाद ना भेज कर अन्नदाता किसानों व धान के कटोरा राज्य छग के साथ अन्याय किया है। जिसके विरोध में 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाकर तत्काल पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने हेतु केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।
जिला प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि धरना प्रदर्शन को व्यापक व जन-जन तक सहित केंद्र सरकार की छल नीति को किसानों के बीच मजबूती से रखने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि अपने ब्लॉक अंतर्गत निवासरत वरिष्ठ कांग्रेसजनों, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ, विभाग के प्रमुख पदाधिकारी, त्रि-स्तरीय पंचायती राज (जिला, जनपद पंचायत) व नगरीय निकाय के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की मास्क लगा कर उपस्थिति में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार की भेदभाव नीति के चलते छग राज्य में खाद संकट को जनता के बीच रख कर केंद्र सरकार को पर्याप्त मात्रा में खाद छग सरकार को उपलब्ध कराने मांग रूपी ज्ञापन सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से सौपें।
