राजनांदगांव। गुणवत्ता युक्त शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठतम दर्जा रखने वाला संस्थान रॉयल किड्स कॉन्वेट स्कूल में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसमें कक्षा 12वीं में ऑर्ट एवं कॉमर्स की छात्रा शाइमा खातून ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि शाइमा खातून कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईश अहमद शकील की भतीजी एवं जहीन अहमद की पुत्री है। वे शुरू से ही मेघावी छात्रा रही है। छात्रा की उपलब्धि पर परिजनों सहित शुभचिंतकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।
