राजनांदगांव। ट्रक चोरी कर पिछले 11 वर्षों से पुलिस से छिप रहे आरोपित मध्यप्रदेश सिवनी के भगत सिंह वार्ड हड्डी गोदाम पार रहने वाले 39 वर्षीय रियाज मोहम्मद उर्फ सुलतान खान पकड़ में आ गया है। सोमनी पुलिस ने आरोपित को सिवनी से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि चोरी के मामलों के निराकरण करने के दौरान लंबे समय से फरार आरोपित को गिरपु्तार कर लिए हैं। आरोपित ने 11 साल पहले वर्ष क्रस्ट स्टील कंपनी के गेट के सामने से ट्रक सीजी 04 जे 4084 को चोरी कर लिया था। प्रार्थी भिलाई सेक्टर-वन निवासी 22 वर्षीय आदित्य श्रीवास्तव ने सोमनी थाना में ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पहले ही दो आरोपित फिरोज खान और आसिफ खान को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपित सुलतान खान की पतासाजी की जा रही थी। पुलिस ने चोरी के मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपित रियाज मोहम्मद उर्फ सुलतान खान मध्यप्रदेश के सिवनी में है। खबर मिलते ही सोमनी पुलिस की टीम मध्यप्रदेश रवाना हुई। टीम ने मध्यप्रदेश के सिवनी में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपित को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपित को न्यायालय में पेशकर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
महिला से अनाचार के आरोपित को किया गिरफ्तार मोबाइल में महिला की व्यक्तिगत तस्वीर खींचकर धमकी देकर अनाचार करने वाले आरोपित को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया के पति के अनुपस्थित में आरोपित ईश्वर देवांगन महिला के घर आता-जाता था। इसी बीच आरोपित ने महिला की कुछ तस्वीरें अपनी मोबाइल में खींच ली। इसके बाद आरोपित आए दिन महिला को तस्वीर दिखाकर पैसों की मांग करता था। यहीं नहीं आरोपित ने महिला से कई बार अनाचार भी किया। आरोपित महिला को धमकी देकर अब तक 50 हजार रुपये ले चुका है। प्रार्थिया की लिखित शिकायत के बाद पुलिस आरोपित की पतासाजी में जुट गई। सोमवार को पुलिस कलडबरी से आरोपित ईश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
