राजनांदगांव। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन कर दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई फिर से शुरू कर दी है। साथ ही मास्क लगाए बिना चलने वालों को भी धरा जा रहा है। ऐसे लोगों से रविवार को जुर्माना वसूला गया।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात उल्लंघन करने वालें वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कडी में ट्रैफिक पुलिस ने महावीर चौक में एक मुहिम चलाकर दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले वाहन चालको के खिलाफ कार्यवाही की है और जुर्माना वसूला है॥इसी तरह बिना हेलमेट बिना मास्क लगायें लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जुर्माना वसूला है । इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों को रोक कर नंबर प्लेट की चेकिग की है और बिना नंबर प्लेट के वाहन पाये जाने पर जुर्माना वसूला है ।
यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक डी श्रवण कुमार के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने शहर के महावीर चौक में एक पाइंट लगाकर बिना हेलमेट ,दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले और शराब पीकर वाहन चलाने वालों का चालान काटा है। इसी तरह बिना मास्क लगाये चलने वाले वाले वाहन धारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला है।
सीसीटीवी से पुलिस की नजर यातायात प्रभारी ने बताया कि यातायात का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस विभाग सीसीटी कैमरे से नजर बनाई हुई है । पुलिस ने यातायात का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहन चालको को चेताया है और जुर्माना ठोका है ।और यातायात का उलंधन करने से बाज नही आने वाले वाहनधारकों की वाहन जब्ती करने की चेतावनी दी है।
आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ही सभी जगह बिना मास्क व तीन सवारी और बिना नंबर प्लेट के गाडियों पर चालानी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
