नियमितीकरण सहित धान खरीदी के सिस्टम में बदलाव की मांग को लेकर सेवा सहकारी कर्मचारी संघ की ओर से 8 दिनों से हड़ताल जारी रखा गया था। इसके चलते समितियों से जुड़े काम ठप हो गए थे। रविवार को सहकारिता मंत्री सहित अपैक्स बैंक के अध्यक्ष ने कर्मचारियों के महासंघ के पदाधिकारियों से चर्चा की और मांगों पर विचार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया।
मंत्री ने जल्द ही मांगों पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने 30 दिन के लिए हड़ताल को स्थगित कर दिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो 1 सितंबर से फिर काम बंद कर हड़ताल शुरू कर देंगे। संघ के जिला अध्यक्ष रूपनारायण हिरवानी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 24 जुलाई से हड़ताल शुरू कर दिए थे।
