प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर भाजपा ने रोजगार व बेरोजगारी भत्ते की मांग के लिए प्रदर्शन किया। शहर के महावीर चौक में भाजपा नेताओं ने मानव चक्र बनाया और प्रदेश सरकार से युवाओं के लिए रोजगार और बेरोजगारी भत्ते की मांग की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने रोजगार और हर बेरोजगार को भत्ता देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार अपना वादा भूल गई। अब न तो युवाओं के लिए रोजगार के कोई अवसर बन रहे हैं न ही बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है। इसके विरोध में भाजपा ने सांकेतिक प्रदर्शन कर, राज्य सरकार को अपना वादा याद दिलाया। संकेतिक प्रदर्शन में भाजपा शहर अध्यक्ष अतुल रायजादा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, कन्हैया साहू जीवन चतुर्वेदी, पारस वर्मा, नागेश यदु, चंद्रभान जंघेल, पंकज कुंजरेकर, अफजल खान, जमाल खान, लोकेश बारापात्रे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
