मुख्यमंत्री पौधरोपण प्रोत्साहन योजना अंतर्गत राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम इंदावानी में 6 एकड़ में 10 लाख 87 हजार की लागत से पौधे लगाए जा रहे हैं। यहां कुल 665 पौधे रोपे जाएंगे। जिले में आंवला, काजू, कटहल, अमरूद, आम, जामुन, नींबू के फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख के मुख्य आतिथ्य में पौधरोपण कार्य शुरू हुआ। मुख्य अतिथि, महिला समूह सदस्य, ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारियों ने पौधे लगाते हुए संकल्प लिया कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हर पौधा अपनी ऊंचाई तक पहुंचे और हमारे आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी इनकी ऊंचाई और इसके वातावरण में स्वस्थ रहे। गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग जयराम रात्रे ने भी पौधरोपण किया। बुजुर्ग जयराम ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार पौधरोपण कर रहे हैं।
इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। जयराम रात्रे का तिलक लगाकर और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तामस्कर रात्रे सरपंच, शेखर रात्रे उपसरपंच, पंच देहर लाल, पारस साहू, नरसिंह यदु, चंद्रिका यदु, रामकली यदु, सोहद्रा रात्रे, मनीषा रात्रे, रेशमी यादव, केशर रात्रे, वासुदेव रात्रे, कमला कोसरे, कुंती बंजारे, पूरन भानु साहू भूतपूर्व सरपंच, बिहान समूह सदस्य तामेश्वरी साहू, खेम कुमारी, कुसुम चौबे, ललिता साहू, सुमित्रा साहू, खिलेश्वरी साहू, पार्वती, गायत्री आदि मौजूद रहे।
