नए आदेश हुआ जारी
सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगे संस्थान
राजनांदगांव । कोरोना (कोविड-19) के विश्व व्यापी संक्रमण को देखते हुए कोरोना के संक्रमण को रोकने तथा नियंत्रित करने के लिए जनहित में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144, एपेडेमिक एक्ट-1897, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धाराओं में प्रदत्त की गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी किया है। राजनांदगांव जिले में 17 मई तक लॉक डाउन रहेगा। यह कफ्र्यू जिले के सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में लागू किया गया है।
यह संस्थान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान खुली रहेगी
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर, दैनिक उपयोग की वस्तुओं को बेचने संबंधी जनरल स्टोर, किराना दुकान, प्रोविजन स्टोर, सब्जी एवं फल से संबंधित स्थाई दुकान एवं घूम कर बेचने वाले सब्जी एवं फल के ठेेले, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियां, गुड्स कैरियर से संबंधित सेवाएं एवं उनको संचालित करने वाले संस्थान, मीडिया संस्थान, मोबाईल रिचार्ज दुकान, अनाज एवं सब्जी मंडियां आदि खुले रहेंगे। इसी के तहत इमरजेंसी सुविधा प्रदान करने वाले सभी कार्यालय, जल प्रदाय सेवाएं, बैंक, एटीएम, टेलीफोन, एक्सचेंज एवं दूरसंचार से संबंधित कार्यालय (शासकीय एवं निजी संस्थान दोनों), कपड़ा दुकान सोना चांदी प्रिंटिंग प्रेस आदि.
यह दुकानें रहेगी बन्द
मिली अनुसार जिले के सभी होटल, रैन बसेरा, रेस्टोरेंट, सेलून, चाय चाट चौपाटी गन्ना रस जूस आइसक्रीम पार्लर आदि जो पूर्व आदेश में बंद थी यथावत बन्द रहेगी। उपरोक्त जिन संस्थानों को खोलने की अनुमति दी गई है, उनके समय सीमित कर दिया गया है। ये संस्थान सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगे। इसी प्रकार सभा, आयोजन, जुलूस, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रम नही होंगे। पार्क, रोड अथवा अन्य सार्वजनिक स्थल पर 4 से अधिक व्यक्तियों की आवाजाही को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार पूर्व में जो दुकानें बंद थी वह यथावत बंद रहेगी।
शराब दुकान के खुलने का समय
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल 4 मई से लॉक डाउन का तीसरा चरण शुरू हो रहा है । इसी के तहत शराब दुकानें कल से खुलेगी, जिसका समय निर्धारित किया गया है। राजनांदगांव जिले में शराब दुकान खुलने का समय सुबह 8:00 से दोपहर 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है । इसी बीच मदिरा प्रेमी दुकान से मदिरा ले सकते है।


