राजनांदगांव। शहर के बाहर आरके नगर चौराहे में बीती रात को एक ट्रेलर ने सामने जा रही ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर चालक केबिन में फंस गया। रेस्क्यू कर उसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हालांकि हादसे में चालक के दोनों पैर टूट गए।
वहीं उसे गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। सीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि रायपुर की ओर जा रही ट्रेलर ने सामने जा रही एक ट्रक को जोरदार पीछे से टक्कर मारी। हादसे में चालक जख्मी हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 9 से 10 के बीच रामकृष्ण चौराहा स्थित ट्रैफिक सिग्नल के पास चूना-पत्थर (कैल्साइन्ड डोलोमाइट) से भरी ट्रेलर ने ब्रेकर में पहुंचने पर सामने जा रही ट्रक को तेज गति में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर के केबिन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते ट्रेलर चालक घंटों फंसा रहा।
घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घटना से ड्राईवर भी लहुलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक काफी रफ्तार से वाहन चला रहा था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
