कृषि विभाग व राजस्व विभाग के तत्वाधान में खैरागढ़ ब्लाक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत पीएमएफबीवाय का क्रियान्वयन करने कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों व राजस्व विभाग के पटवारियों सहित किसान संगवारियों की बैठक रखी गई।
जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण कर बीमा से संबधित समस्या व उसके समाधान का सुझाव एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी द्वारा दिया गया। 27 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि स्थायी समिति के सभापति लखन साहू सहित जनपद सदस्यगण, अनुविभागीय कृषि अधिकारी एलबी जैन, तहसीलदार प्रीतम साहू, नायब तहसीलदार रश्मि दुबे व लीलाधर कंवर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश नायक, सांख्यिकी अधिकारी सीएस कोठले, राजस्व निरीक्षक सुभाष खोब्रागढ़े व अन्य आरआई विकासखंड तकनीकी प्रबंधक (आत्मा) तेजराम वर्मा, किसान संगवारी एवं एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे।
