राजनांदगांव। शासन की आईएचएसडीपी आवास योजना के तहत पेंड्री क्षेत्र में बने मकानों से समस्याएं खत्म नहीं हो रही है, यहां आएं दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है। जैसे गंदगी, विद्युत व्यवस्था और अब पेयजल समस्या से लोग जूझ रहे हैं। आऐ दिन यहां लोगो को पानी के लिए मारा मारी करना पड़ता है ।
शहर के पेंड्री क्षेत्र में बने आईएचएसडीपी आवास योजना के मकानों में रहने वाले आए दिन की समस्याओं से त्रस्त हो चुके हैं। इस क्षेत्र के लोग निगम प्रशासन से कई बार यहां फैले गंदगी के आलम को दूर करने की गुहार लगा चुके हैं। वहीं आए दिन स्ट्रीट लाइट भी खराब होकर बंद हो जाती हैं।अब इस क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बीते 4 दिनों से यहां नल से पानी नहीं आने की वजह से लोगों को पेयजल के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। नगर निगम द्वारा पेयजल आपूर्ति हेतु दिन भर में महज 1-2 टैंकर ही भेजा जा रहा है, जो इस बड़ी आबादी वाले क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं टैंकर आने पर पेयजल के लिए मारामारी की स्थिति भी बन जाती है। वार्ड के लोगों का कहना है कि लगभग सात दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे काफी समस्या हो रही है। कई बार फोन कराना पड़ता है पानी के लिए तब जा के एक ट्रैंकर पानी आता है इसकी शिकायत कर चुके है फिर भी एक बार भी अधिकारी देखने तक नही आते आखिर हम लोग जाए तो कहां जाएं ।
नगर निगम द्वारा आइएचएसडीपी योजना के इन मकानों के लिए नदी और बोरिंग का मिला हुआ पानी सप्लाई किया जाता है। जिसके अजीब स्वाद से भी लोग परेशान हैं। वहीं अब सात दिनों से नलों से पानी नहीं आने की वजह से कामगार लोग पानी टैंकर आने के इंतजार में घर पर ही रुकने मजबूर हो रहे हैं। वहीं काम में नहीं जाने से उनकी रोजी-रोटी का नुकसान भी हो रहा है। अगर वह अपने काम पर चले जाते हैं, तो उन्हें पानी नहीं मिलेगा इसी चक्कर में क्षेत्र के कई लोग बीते सात दिनों से अपने काम पर नहीं गए हैं। जिसे अब उन्हें आर्थिक परेशानी से भी जूझना पड़ेगा।
वहां लगे बोर को मोटर खराब हो जाने के कारण पानी नही आ पा रहा है। वह जल्द ही ठीक कर लिया जाएंगा। लोगो को पर्याप्त पानी एक-दो दिन में मिलने लगेगा ।
