राजनांदगांव। सड़क से लगे ट्रांसफार्मर इन दिनों मुसीबत बन गए है। शहर के महावीर चौक, पोस्ट आफिस चौक व अन्य क्षेत्र में ऐसे कई ट्रांसफार्मर हैं, जो सड़क से सटकर लगे हुए हैं। ऐसे ट्रांसफार्मर से हमेशा हादसे का आशंका बनी रहती है। कुछ माह पहले कंपनी ने सड़क से सटकर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने सर्वे किया था। इसके बाद भी कंपनी के अफसर ट्रांसफार्मरों को हटा नहीं पाए। जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शहर के महावीर चौक पोस्ट आफिस चौक बसंतपुर चौक गांधी चौक जैसे हर चौक पर छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है ताकि लोगों को सुचारू रूप से बिजली मिल सके, लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया है, लेकिन इन ट्रांसफार्मर के पास सुरक्षा के कोई भी घेरा नहीं लगाया गया है। यही वजह है कि आए दिन इन ट्रांसफार्मर के पास मवेशियों के साथ-साथ ट्रांसफार्मर से बिजली की जलने की घटनाएं सामने आती रहती है।
हो सकती है कोई बड़ी अनहोनी
छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी समय रहते अगर इन ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा घेरा नहीं बनाया गया तो आने वाले दिनों में बड़ी घटनाएं सामने आ सकती है। शहर के अधिकतर चौक चौराहों पर लगे ट्रांसफार्मर मैं सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हुआ है। ट्रांसफार्मर तो लगा दिया गया है, लेकिन घेरा नहीं होने की वजह से आवारा मवेशियों का भी जमावड़ा लगा रहता है। साथ ही इन ट्रांसफार्मरों से बरसात के दिनों में अधिकतर लाइट जलती हुई और चिंगारी निकलने का मामला सामने आते रहता है, जिसके चलते आने वाले दिनों में कोई बड़ी अनहोनी भी इन जगहों पर हो सकती है।
सड़क से लगे ट्रांसफार्मर इन दिनों मुसीबत बन गया है। शहर के महावीर चौक, पोस्ट आफिस,प्यारेलाल चौक,बसंतपुर चौक, पुराना बस स्टैंड चौक, कौरीन बाभा, और ऐसे अन्य क्षेत्र में ऐसे कई ट्रांसफार्मर हैं, जो सड़क से सटकर लगे हुए हैं। ऐसे ट्रांसफार्मर से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। कुछ माह पहले कंपनी ने सड़क से सटकर लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने सर्वे किया था। इसके बाद भी कंपनी के अफसर ट्रांसफार्मरों को हटा नहीं पाए। जिसके चलते लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
आसपास वाले कर चुके है शिकायत
रोड के किनारे लगे ट्रांसफार्मर को हटाने को लेकर लोगो ने कई बार लिखीत में शिकायत कर चुके है परंतु बिजली कंपनी आज तक ध्यान नही दिया जबकि इन जगहो पर सुरक्षा का कोइ इतंजाम देखने को नही मिल सका।
दुकानदार विनय कश्यप महावीर चौक
कुछ स्थानों से हटाया गया ट्रांसफार्मर
कुछ जगहो का ट्रांसफार्मर सड़क किनारे से हटाया जा चुका ह। जहां नही हटाया जा सका है, वहां सुरक्षा घेरा लगाया गया है। कुछ जगह ही बाकी है। वहां भी जल्द ही पुरा कर लिया जाएगा।
