नगर निगम ने शहर में बगैर परमिशन बिजली पोल, दीवारों व चौराहों पर लगाए होर्डिंग पोस्टर व बैनर के खिलाफ कार्रवाई शुरु की है। मंगलवार को महावीर चौक से जय स्तंभ चौक से इस तरह के 50 बैनर पोस्टर व होर्डिंग्स को हटाया। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि निगम क्षेत्र में निजी भवन के दीवार, छत , विद्युत पोलो व फ्लाई ओवर के पिलर में विज्ञापन बिना अनुमति के लगाया है, जिसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
आयुक्त ने बताया कि ऐसी कार्रवाई पूरे शहर में लगातार जारी रहेगी। बगैर परमिशन इस तरह के बैनर पोस्टर लगाना नियम विपरीत है। ऐसी मनमानी करने वालों पर एफआईआर भी होगी। निजी विज्ञापन लगाने वालों को भी पोस्टर बैनर और होर्डिंग्स हटाने के संबंध में नोटिस जारी किया है। आयुक्त ने सभी विज्ञापन एजेंसियों/संस्थानों व संबंधित व्यक्तियों को कहा है कि निकाय के बिना अनुमति के के लगाए गए बोर्ड, बैनर व पोस्टर खुद ही हटा लेवें अन्यथा जुर्माना लगाएंगे।
