मोहारा में शिवनाथ एनीकट पर अज्ञात युवक का शव देखा गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बसंतपुर पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाल लिया है। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला मंगलवार सुबह का है।
मोहारा एनीकट के महादेव घाट के पास कुछ लोगों ने शव को बहते देखा था, शव घाट के किनारे में आकर थम गया था। इसके बाद मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई। बसंतपुर टीआई लोमेश सोनवाने ने बताया कि मृतक की उम्र 32 से 35 साल के बीच है। आसपास के वार्डों में मृतक के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। आंशका है कि दूसरे हिस्से से शव बहता हुआ एनीकट तक पहुंचा है। फिलहाल शव मरच्यूरी में रखा गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट होगी। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
