चिल्हाटी इलाके में 15 दिन से लापता ग्रामीण का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला है। शव धीरे-धीरे कंकाल में बदल रहा था। जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों से की है । जानकारी मुताबिक ग्राम हेमलकोड़ो निवासी 45 वर्षीय शिवराम कंवर खेत जाने के नाम पर 9 जुलाई को घर से निकला था।
इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसे आसपास व रिश्तेदारों के घर ढूंढा। चिल्हाटी थाने में भी मामले की जानकारी दी । सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण हेमलकोड़ो के जंगल की ओर गए थे, जिन्हें फंदे पर शव लटका दिखा। मौके पर पुलिस टीम पहुंची, जिसके बाद शिवराम के परिजनों ने शव पर मौजूद कपड़ों से उसकी पहचान की। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
