कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए यूनिसेफ एवं मीडिया कलेक्टिव फॉर चाइल्ड राइट्स की ओर से रोको अउ टोको अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की है। 40 से 50 वॉलिंटियर्स द्वारा वार्डों में दस्तक देकर मास्क नहीं पहनने वालों और प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने वालों को रोक-टोक किया जा रहा है।
एमसीसीआर के राजनांदगांव जिला कॉर्डिनेटर प्रमेश विजयवार ने बताया कि कोरोना की आने वाली तीसरी लहर और टीकाकरण को लेकर लोगों मे फैली अफवाह को दूर कर रहे हैं। बताया कि लगभग तीन माह में जिले के 40 से 50 युवाओं की टीम द्वारा चौक-चौराहों, बाजारों व शहर के भीड़- भाड़ वाले इलाकों में जाकर कैनोपी, प्रचार वाहन, पाम्पलेट, मेगाफोन, स्टीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
घर-घर दस्तक दे रहे
ऐसे समय में जब लोग कोरोना के भय से घर से बाहर निकलने में डर रहे थे तब वॉलिंटियर्स द्वारा लोगों के घर-घर पहुंचकर उन्हें जागरूक कर कोरोना की इस जंग को जीतने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया रहा था। इस अभियान में वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधियों, मितानिनों, पुलिस प्रशासन व राज्य सरकार ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
सोमनी में कर रहे मदद
अप्रैल-मई माह में ऐसे हालातों के बीच जब लोग अस्पतालों में बेड ना मिलने से परेशान थे। किसी को ऑक्सीजन सिलेण्डर नहीं मिल पा रहा था तो कोई वेंटिलेटर के लिए दर-दर भटक रहे थे। तब कोरोना योद्धा के रूप में 8 वालंटियर्स अपने घर से दूर सरकारी स्कूल में रहकर लगातार प्रभावित लोगों की सेवा कर रहे थे।
इनकी रही भूमिका: टीम में प्रमेश विजयवार, विनोद टेम्बुकर, रोहित झा, नितेश अगरवाल, प्रीति झा, इंद्राणी वर्मा, हेमा साहू,ममता निषाद, हीना साहू, ढालेशवरी साहू, नीलिमा वैष्णव, हर्ष वर्मा, उत्कर्ष मिश्रा,कुमेश गंधर्व, महिमा सोनी, चंद्रशेखर कोसरे, भुवाल सिंह वर्मा, खुशियाली साहू, दामिनी पटेल, होमिका साहू सहित अन्य वालंटियर्स ने भूमिका निभाई है।
