एशिया चेस फेडरेशन द्वारा आयोजित एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में भारतीय टीम बी से खेल रही राजनांदगांव की शतरंज खिलाड़ी राशि ने 9 चक्रों में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 5 अंक जुटाते हुए 13 वां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में राशि को 30 वीं वरीयता प्राप्त थी। उक्त स्पर्धा में एशिया के सशक्त देशों ने हिस्सा लिया था जिसमें भारत सहित कतर, फिलिपींस, जापान, ईरान,श्रीलंका, पाकिस्तान, थाईलैंड, उज्बेकिस्तान ,किर्गिस्तान, सीरिया ,मंगोलिया जैसे 24 देशों ने हिस्सा लिया था।
शतरंज संघ ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
भारतीय टीम से खेल रही शर्मिष्ठा ने 9 चक्रों में सर्वाधिक 8 अंक बनाकर गोल्ड मैडल जीता। वहीं हम वतन खिलाड़ी चार्वी ने भी 8 अंक बनाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। फिलीपींस की वेंचुरा को 7.5 अंकों के साथ कांस्य पदक से समझौता करना पड़ा। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ललित भंसाली एवं सचिव योगेश डाकलिया ने राशि वरुड़कर को अदभुत प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं और अपने खेल में इससे अधिक उमदा प्रदर्शन करने अपील की है।
