शहर के लखोली वार्ड में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का आरोप सामने आया है। इसके विरोध में रविवार को वार्ड के ही जागरुक लोग एकजुट हो गए। जिन्होंने एक महिला व होम गार्ड के जवान पर धर्मांतरण के लिए उसकाने का भी आरोप लगाया, उनकी शिकायत थाने में भी की गई है ।
इधर धर्मांतरण की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने पदाधिकारी व सदस्य भी लखोली पहुंचे। जिन्होंने धर्म बदल रहे लोगों से मिलकर उन्हें समझाइश भी दी। हिंदू संगठन के सदस्य धर्मांतरण कर रहे लोगों के घर-घर पहुंचे। उन्हें अपने ही रिति रिवाज के साथ जीवन जीने की समझाइश दी। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड की एक महिला व होम गार्ड का जवान लंबे समय से लोगों को बरगला कर दूसरे धर्म के पूजा स्थल में ले जा रहा है। दोनों ऐसे लोगों को टारगेट कर रहे हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है या परिवार में कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है। ऐसे परिवारों को दूसरे धर्म की पूजा पाठ करने और इससे सारी समस्या खत्म होने का दावा कर धर्म बदलवा रहे हैं। रविवार दोपहर पूरे इलाके में लोग एकत्रित रहें।
