वनांचल क्षेत्र के ग्राम नचनिया में 23 जुलाई को गांव के दिनेश गोंड़ पिता भारत गोंड़ की बिजली गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। गरीब परिवार के ऊपर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। घटना की खबर मिलते ही खम्हन ताम्रकार नचनिया पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली। उसके बाद पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट किए। मृतक को परिवार वालों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। भारतीय जनता पार्टी साल्हेवारा के कार्यकर्ता हर समय गांव, गरीब व किसान के साथ है।
वनांचल वासियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि साल्हेवारा अंचल बहुत बड़ा है। गांवों में स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार जरूरी है। साल्हेवारा में डॉक्टर की कमी है। वनांचल में एम्बुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जाए। खम्हन के साथ मंडल अध्यक्ष निजाम सिंह मंडावी, संतोष ठाकुर, रविशंकर मरकाम, प्रह्लाद मरकाम, दुजे वर्मा, शिव वर्मा, मंगल वर्मा, सरपंच व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
