बसंतपुर पुलिस ने मोहारा बाइपास रोड स्थित गोल्डन रेस्टारेंट में दबिश दी। यहां ठाठ हुक्का बार के नाम से तंबाकू युक्त हुक्का का संचालन किया जा रहा था। होटल संचालक योगेंद्र गुप्ता उर्फ जोगू को मौके पर पुलिस ने नोटिस जरिए संचालन के लिए वैध दस्तावेज मांगे। इस पर संचालक के द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया।
टीआई लोमेश सोनवानी ने बताया कि हुक्का बार मानक नियमानुसार नहीं होना पाया गया। इस पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि कुछ माह से इसका संचालन बेखौफ किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई की गई है। टीआई सोनवानी ने बताया कि पुलिस के द्वारा कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
