निगम सीमाक्षेत्र के श्रमिक बाहुल वार्ड ममता नगर, मोतीपुर, स्टेशन पारा, पाडुरंग कालोनी, शंकरपुर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था का नगर सोमवार को निगम आयुक्त डॉ.आशुतोष चतुर्वेदी ने सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया। लचर सफाई व्यवस्था पर वार्ड प्रभारी एवं सफाई ठेकेदार को कार्य में लापरवाही पर नोटिस जारी किया है।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने मोतीपुर वार्ड 7, शंकरपुर वार्ड नं. 9 में ठीक से सफाई नहीं होने पर वार्ड नं. 7 के सफाई ठेकेदार अध्यक्ष सरस्वती सेवा मंडल को वार्ड में सफाई का अभाव, सार्वजनिक स्थल में कचरा संग्रहित होने पर दो दिवस के भीतर सफाई कार्य में सुधार करने नोटिस जारी किया है। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर अनुबंध के शर्तों के तहत ठेका निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को भी जारी किया नोटिस
आयुक्त डॉ.चतुर्वेदी द्वारा शंकरपुर एवं बल्देव बाग एसएलआरएम सेन्टर का भी निरीक्षण किया गया। सेन्टर में अव्यवस्था को देखकर एवं कर्मचारी अनुपस्थित रहने व पालतु जानवरों द्वारा कचरा फैलाते पाए जाने पर मिशन क्लीन सिटी प्रभारी को नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया कि कार्यों में लापरवाही बरती गई है।
