जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने बिलासपुर जिले के एक गांव में हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। घटना की निंदा करते हुए आक्रोश जताया गया। युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कलेक्टारेट के सामने दीप प्रज्वलित कर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस घटना के संबंध में अपनी मांगें अधिकारियों के समक्ष रखी।
जिला संयोजक डीकेश साहू ने बताया कि कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि फास्ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। पीड़िता गरीब परिवार से थी, इसलिए उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए। संयोजक डिकेश ने कहा कि दुष्कर्म जैसी घटना समाज के लिए कलंक की तरह है।
यहां जिला संयोजक डीकेश साहू, सलाहकार नोबल साहू, पार्षद महेश साहू, रश्मि चौधरी, घासीराम साहू, उपाध्यक्ष राकेश साहू, रामावतार साहू, जागेन्द्र साहू, योगेश साहू, महेश साहू, कोषाध्यक्ष तुषार साहू, सचिव नारायण साहू, हर्ष साहू, विजय साहू, नंदकिशोर साहू, शीतल साहू, गौरीशंकर साहू, धनेश साहू, चेतनदास, फकीर साहू, दुलेश्वर साहू, भानु प्रताप, राजेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, तिलक साहू, महेश कुमार, संतोष दास साहू, अंजोरी राम साहू, जागेश्वर साहू व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
