आबकारी विभाग द्वारा सोमवार को गश्त के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम पटेवा थाना घुमका निवासी पुष्पा मेहर के मकान की तलाशी ली गई। तलाशी में 250 नग पाव मध्यप्रदेश में विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा अंग्रेजी शराब मात्रा 45 बल्क लीटर बरामद किया गया।
इसे मौके पर जब्त कर आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त खैरागढ़ सविता वर्मा, आबकारी आरक्षक लोकनाथ इन्दौरिया, भूपेंद्र वर्मा एवं दुकान सुरक्षा कर्मी बलदाऊ तिवारी शामिल थे।
