इंदामारा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक चालक को ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना सोमवार दोपहर की है। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के टूरीपार में रहने वाले 58 वर्षीय दसराज वर्मा अपनी बाइक से इंदामारा होकर ठेलकाडीह की दिशा में जा रहे थे, तभी मेन रोड पर उन्हें नागपुर की दिशा से आ रही कार के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दसराज का एक पैर भी कट गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
